फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट की सड़कें न बनने से मुसीबत में वाहन चालक, पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
ओसीएफ से चिनौर जाने वाला मार्ग पर गड्ढे - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में कैंट बोर्ड के क्षेत्र में आने वाली सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इमली रोड स्थित शहीद अब्दुल हमीद पार्क से पुवायां मार्ग तक तथा ओसीएफ के आगे से चिनौर को जाने वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इन सड़कों पर वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

रोजाना ही गिरकर चोटिल होते हैं वाहन चालक
वीर अब्दुल हमीद पार्क से लेकर पुवायां मार्ग तक जाने वाली रोड पर जगह-जगह गड्ढे मिले। इस मार्ग पर स्थित मजार से थोड़ा पहले ही नाला कटा हुआ है, जो कि आधा खुला है, ऊपर से उसके आसपास झाड़ियां हो गई हैं। इससे नाला खुला होने का अंदाजा ही नहीं लग सकता। बेल के जूस का ठेला लगाने वाले युवकों ने ईंटों के सहारे एकक लकड़ी में लाल कपड़ा बांधकर लगा दिया है। जूस विक्रेता ने बताया कि पिछले तीन महीने से यहां पर ठेला लगा रहा है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता है, जब गड्ढों की वजह से कोई वाहन न गिरता हो।
स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान
ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी से 500 मीटर आगे बढ़ते ही केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाला मार्ग है। यह मार्ग भी शहर को पुवायां, खुटार, मैलानी जाने वाले हाईवे से जोड़ता है इसलिए बहुत से दो-पहिया व चार पहिया वाहन चालक इस मार्ग का भी प्रयोग करते लगे है। इस मार्ग को पिछले दिनों पेंचवर्क कराया था। काम आधा अधूरा ही रह गया। पेंचवर्क अब उखड़ने लगा है। आधी से अधिक सड़क पहले की तरह ही उखड़ी पड़ी है। कहीं-कहीं पर गड्ढों में पत्थर डाल दिए गए हैं। यह भी वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब ही बन रहे है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही ओसीएफ से होकर चिनौर को जाने वाले मार्ग की मरम्मत को धनराशि प्राप्त हुई। यह काफी कम होने के कारण मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं हो सका। कुछ जगह पर ही गड्ढों को भरा जा सका है। कोशिश कर रहे हैं कि कैंट की सड़कों के निर्माण को धनराशि का आवंटन हो जाए और निर्माण कार्य पूरा हो सके। कैंट बोर्ड के अधिकारियों से इसके लिए लगातार बात और उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुका हूं। -अवधेश दीक्षित, नामित सदस्य, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें