फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में सुझाव व आपत्ति आज शाम तक दें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्तावों के संबंध में वे अपने सुझाव, आपत्ति परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव बुधवार शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने एवं सुगमता बढ़ाने के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि आयोग से यह भी अपेक्षा की गई है कि एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य संभव उचित संख्या में मतदाता हों।
परिवार के सभी सदस्य समान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखे जाएं। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र में उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाए। कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या लेबर यूनियन के कार्यालय से 200 मीटर के अंदर कोई भी मतदेय स्थल नहीं बनाया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें