फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को क्रिकेट खेलने से रोका, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
जलालाबाद में थाना प्रभारी से शिकायत करते एकेडमी के कोच व बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर नुमाइश (प्रदर्शनी) लगने का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि कॉलेज के एक लिपिक ने नुमाइश लगाने का विरोध करने वाले खिलाड़ियों से गाली गलौज की और उन्हें डंडा लेकर मैदान से खदेड़ दिया। मामले में खिलाड़ियों ने एसडीएम बरखा सिंह व थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर प्रयास क्रिकेट एकेडमी व हॉकी क्लब से जुड़े तमाम खिलाड़ी कई सालों से प्रैक्टिस करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन लोगों ने मेहनत कर कॉलेज के मैदान को सलीके से संवारा है। कुछ दिन पहले कॉलेज प्रबंधन ने मैदान पर नुमाइश लगवाने की अनुमति दे दी। शनिवार को समाधान दिवस में कुछ लोगों व खिलाड़ियों ने शिकायत कर नुमाइश कॉलेज के पीछे दिशा में खाली पड़े मैदान में लगवाने की मांग की थी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को बताया कि खेलने की जगह छोड़ दी गई है और नुमाइश लगना शुरू हो गया।
कोच रजत शर्मा व खिलाड़ी अभिमन्यु परमार, संजय, रुद्र प्रताप, नितेश, हर्षवर्धन, मधुर गोपाल आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह वे लोग मैदान में खेल रहे थे। कॉलेज के एक लिपिक ने उनसे अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और डंडा लेकर वहां से भगा दिया। तहरीर में कहा है कि लिपिक का कॉलेज प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। प्रबंधन द्वारा नुमाइश को दी गई अनुमति भी अवैध है, क्योंकि वह जमीन सरकारी अभिलेखों में राजकीय महाविद्यालय के नाम दर्ज है। इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गाली गलौज करते वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार देर शाम आरोपी लिपिक की आवाज वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में लिपिक खिलाड़ियों को मैदान पर न खेलने हिदायत देते हुए प्रशासन व नेताओं को गालियां दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैंने किसी से गाली गलौज नहीं की। जो खिलाड़ी खेलने आते हैं, वे कॉलेज के स्टूडेंट नहीं हैं। कुछ लोग कॉलेज के मैदान पर प्राइवेट एकेडमी चला रहे हैं। फिर भी कॉलेज प्रशासन उन्हें सभी सहूलियत देता है। जमीन कॉलेज की है। कुछ साल पहले पूर्व प्रबंधक द्वारा गलत तरीके से जमीन की डीड महाविद्यालय के नाम लिख दी गई, जिसके कैंसिलेशन का मुकदमा चल रहा है। -मनोज सिंह, लिपिक, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें