फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए बहादुरगंज में बनेगा पिंक लॉज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिलाओं बच्चों और वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा के लिए नगर निगम की ओर से शहर के बहादुरगंज में पिंक लॉज बनाए जाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम 26 लाख रुपये खर्च करेगा। इस पिंक लॉज में वृद्ध नागरिकों व महिलाओं को बैठने के लिए व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही माताओं द्वारा बच्चों को फीडिंग (स्तनपान) कराने की सुविधा भी होगी। यह कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करते समय अचानक बच्चे को भूख लगने पर माताओं को अब स्तनपान कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बड़े-बुजुर्ग अगर बाजार में थक गए गए हैं, तो आराम करने के लिए सड़क के किनारे बैठने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम की ओर से शहर के बहादुरगंज बाजार में एक ऐसा भवन बनाया जाएगा, जिसमें बैठने, पेयजल और शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यह सुविधा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर योजना बना ली गई है। अब इसको मूर्त रूप देने की तैयारी है, जिसमें नगर निगम करीब 26 लाख रुपये खर्च करेेगा।
नगर निगम में मुख्य अभियंता सिविल दिनेश सचान ने बताया कि पिंक लॉज महिलाओं व बुजुर्गों को ध्यान में रखकर बनाने की योजना हैं। इससे बाजार में खरीदारी करते समय थकावट, बच्चों का भूख लगने पर उन्हें स्तनपान कराने आदि की सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि पिंक लॉज का निर्माण अगले महीने तक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें