फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उर्स में गए जायरीन को किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गांव खैरपुर मिल्कीपुर में हजरत ख्वाजा सुलेमान रहमतुल्लाह अलैह के वार्षिक उर्स में मंगलवार को दो युवकों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आतिशबाजान निवासी समीर शेख ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह हजरत ख्वाजा सुलेमान रहमतुल्लाह अलैह के वार्षिक उर्स में गए थे। वहां गांव निवासी रोमान मॉडल और तिलहर के मोहल्ला उम्मारपुर निवासी शान अंसारी ने समीर को डंडो-बेल्टों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे समीर अचेत हो गए। हमलावर उनको मृत समझकर मौके से भाग गए। लोगों की सूचना पर गई पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें