शाहजहांपुर। स्कूल संचालकों की बैठक शनिवार को खिरनीबाग में हुई। जिसमें स्कूल ट्रांसपोर्ट को लेकर आने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई। इस दौरान शिविर लगाकर स्कूली वाहनों का परमिट कराए जाने पर सहमति बनी।
बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे के सामने स्कूल संचालकों ने स्कूली वैनों के परमिट स्कूल के नाम से नहीं बनने तथा चालान काटने की समस्या रखी। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन ने जल्द ही कमिश्नर के साथ होने वाली बैठक के बाद ही परमिट का कार्य शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। स्कूल संचालक सचिन बाथम ने सुझाव दिया कि शिविर लगाकर सभी स्कूलों की वैनों का एक साथ ही परमिट करवा दिया जाए जिससे किसी को कोई असुविधा नहीं होगी।
एआरटीओ प्रवर्तन ने इस पर सहमति जताई। लीड कॉंन्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल ने कहा कि ई-रिक्शा पर बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों से सहमति पत्र मंगा लिए जाने की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को क्षमता से अधिक तथा आगे की न बैठाने, सीटों के दोनों ओर जाली लगाए जाने का सुझाव दिया। जिस पर सभी स्कूल संचालकों ने सहमति जताई। एआरटीओ ने इस संबंध में अभिभावकों के साथ बैठक किए जाने का बात कही। इस मौके पर स्कूल संचालक आलोक अंचल, तारिक खां, अभिनव ओमर, आकाश मैसी, राहुल गुप्ता, मो. जमाल, डॉ. अभिनव, सौरभ शर्मा, स्मिता सक्सेना, शमा जैदी आदि मौजूद रहे।