फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: नगर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मकान और दुकान का खुद निर्धारित कर सकेंगे कर

Wed, 08 May 2024 07:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में नगर निगम ने स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू कर दी है। इससे शहर के लोग अब खुद अपने मकान और दुकान के कर का निर्धारण कर सकेंगे।  
विज्ञापन
शाहजहांपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शहरवासी अब खुद अपने मकान और दुकान के कर का निर्धारण कर सकेंगे। नगर निगम ने स्व कर निर्धारण प्रणाली लागू कर दी है। इसके लिए कार्यालय आकर एक निश्चित प्रारूप में फॉर्म भरना होगा। अनियमितता और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का भिन्न-भिन्न कर तय है। गृह और जल कर दोनों एक समान 11-11 प्रतिशत है। नगर निगम क्षेत्र में करीब 50 हजार व्यावसायिक और आवासीय भवन हैं, जिनको तीन वर्गों में रखा गया है।

विज्ञापन


यह है स्वकर निर्धारण प्रणाली
इस स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत किसी व्यक्ति को अपने भवनों के विवरण के आधार पर अपना कर निर्धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके तहत नगर निगम की ओर से एक प्रारूप दिया जाता है, जिसमें भवन स्वामी स्वयं अपने भवन के कमरों की संख्या व क्षेत्रफल भरता है, फिर निगमकर्मी उसका सत्यापन करते हैं। सत्यापन के बाद स्व कर की दरों के हिसाब से उसका एक टैक्स प्रभावी हो जाता है जो नगर निगम में हर माह जमा करना होता है।

Trending Videos
विज्ञापन

नो ड्यूज न होने पर नहीं मिलेंगी सेवाएं
नई प्रक्रिया को अमल में लाने के साथ ही लोगों को पुराना कर जल्द जमा करना होगा। कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नगर निगम जो भी सेवा दे रहा है, जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य सेवाएं शामिल हैं, उन्हें रोक दिया जाए। ऐसे में उपभोक्ताओं को नो ड्यूज न होने तक इन सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान
- कर का निर्धारण संपत्ति या भूमि के वर्तमान सर्किल रेट, संपत्ति के आकार और किए गए निर्माण के प्रकार के आधार पर किया जाता है।
- कर निर्धारण प्रक्रिया सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक है।
- कोई भी तथ्य छुपाने या गलत टैक्स निर्धारण करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
- स्वकर निर्धारण प्रणाली में वर्तमान कर प्रणाली की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।
- कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत/स्वार्थी उद्देश्यों के लिए किसी भी नागरिक को गुमराह नहीं कर पाएगा।
- इस व्यवस्था से सभी नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है, जिससे निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

शाहजहांपुर नगर निगम के कर अधिकारी सदानंद ने बताया कि स्वकर निर्धारण प्रणाली को अब पूरी तरह अमल में लाया जा रहा है, जिससे नगर निगम की सीमा स्थित आवासीय व व्यावसायिक भवन के स्वामियों के कर जमा करने को लेकर कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अलग-अलग कर निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें