फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्मस्थल में घायल बंदर को जलाकर मारा, गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को खंभे से बांधकर पीटा

Mon, 12 Jan 2026 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में कुछ लोगों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। युवक पर आरोप है कि उसने धार्मिक स्थल में घायल बंदर को जलाकर मार दिया। 
विज्ञापन
खंभे से बंधे युवक को पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर में यादव वाली गली में धार्मिक स्थल में बंदर की मौत हो गई। आरोप है कि घायल बंदर को युवक ने जला दिया। लोगों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांधकर पीट दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मामला रविवार देर रात का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक धार्मिक स्थल में बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। वहीं पर युवक ने बंदर को जला दिया। सोमवार सुबह बंदर का जला शव मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी युवक को पीटने के बाद खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वह हर बार अपना नाम बदलकर बता रहा है। इंस्पेक्टर सदर ब्रजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें