फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूंका जीतनराम मांझी का पुतला

विज्ञापन
पुवायां में जीतनराम मांझी का पुतला दहन करते ब्राह्मण समाज के लोग - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भगवान सत्यनारायण और ब्राह्मण समाज के लोगों पर जीतनराम मांझी की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष है। बृहस्पतिवार को पुवायां में अभ्युदय संस्था के बैनर तले जुलूस निकालकर लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समाज के लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। वहां जीतनराम मांझी का पुतला दहन कर उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को अभ्युदय संस्था के बैनर तले दिए ज्ञापन में जीतनराम मांझी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पुवायां के थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि एक आरोपी का चालान किया जा चुका है। अभय कुमार मिश्रा, अखिलेश अग्निहोत्री, अरुणोद मिश्रा, राजेश शुक्ला, विश्वदीप अवस्थी, विपुल शर्मा, राकेश त्रिवेदी, गौरव त्रिवेदी, ब्रजेश शुक्ल, रामकिशोर त्रिपाठी, विनय मिश्रा, उमाकांत पांडे, कृष्णकांत पांडे, दिनेश मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

जीतनराम मांझी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
शाहजहांपुर। सवर्ण स्वाभिमान मंच ने बृहस्पतिवार को एसपी के नाम ज्ञापन देकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। मंच के सचिव अनुपम मिश्र ने बताया कि जीतनराम मांझी ने ब्राह्मण समाज और भगवान राम के विरुद्घ अभद्र टिप्पणी की है। इससे सवर्ण समाज में रोष है। उन्होंने एसपी एस आनंद के नाम दिए पत्र में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें