फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: शाहजहांपुर में बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, खुदी पड़ी सड़कों पर कीचड़ होने से परेशान हुए लोग

Fri, 27 Sep 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह छह बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर हुई कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर तक होती रही। इस दौरान बिजली भी गुल रही। बारिश के कारण शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया। वहीं बारिश से फसलों को फायदा हुआ है।

विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार सुबह बारिश होने के बाद राहत मिल गई। बरसात होने से सड़कों की स्थिति खराब हो गई। इसके चलते लोगों को दुश्वारियां से जूझना पड़ा। सुबह छह बजे से रिमझिम बारिश शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया।  

Bareilly News: जीजा ने नाबालिग साली का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म
विज्ञापन


लगातार बारिश होने से शहर की सदर बाजार, लाल इमली चौराहा, केरूगंज, घंटाघर समेत कई इलाकों की सड़कों की हालत खराब हो गई। पहले से बदहाल सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। इसके चलते लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बिजली की लाइन भी बारिश की वजह से धोखा दे गई। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। इन्वर्टर भी बंद हो गए। बिजली निगम की टीम लोकल फाल्ट को सही करने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें