राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। बारिश और लगातार बदल रहे मौसम के बीच वायरल संक्रमण, खांसी-जुकाम और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के बाद मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज उमड़ पड़े। पर्चा काउंटर पर 2017 मरीजों के पर्चे बने। भीड़ के कारण पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने तक लंबी कतार लगी रही। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस और रविवार को अवकाश था। सोमवार को बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में महज 120 पर्चे बने थे। ऐसे में छुट्टी के बाद मंगलवार को मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि छुट्टी के चलते मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : 1