फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार-डायरिया से पीड़ित मरीज आए, सेंटर मिला बंद

विज्ञापन
रौसर गांव में किराये के भवन में संचालित सेंटर तीन बजे बंद मिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं रौसरकोठी में सेंटर बंद मिला।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा के ग्राम सिउरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अतुल कुमार चौधरी ने 20 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, उल्टी, दस्त-खांसी के आए हैं।
तिलहर में राजनपुर पीएचसी पर डॉ.अभिषेक जौहरी के स्थान पर डॉ. हरिबाबू ने 52 मरीज देखे। पांच मरीजों की जांच करके सभी को दवा वितरण किया। रमापुर पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती न होने पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 46 मरीज देखे।
विज्ञापन

वहीं रौसर कोठी से एक किलोमीटर दूर स्थित दूसरी ग्राम पंचायत रौसर गांव में किराये के मकान में स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहा है। रौसर कोठी के ग्रामीणों को इस सेंटर की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को तीन बजे पहुंचने पर उपकेंद्र बंद मिला। लोगों ने बताया कि उपकेंद्र समय से खुलता और बंद नहीं होता है। जबकि चार बजे तक खोलने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें