25 ई-बसों का हो रहा संचालन
शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 25 ई-बसों को शहर के अंदर और बाहर चलाया जा रहा है। भविष्य में 50 ई-बसें और बढ़ेंगी। इनका संचालन दूसरे स्थानों पर भी किया जाएगा। हरदोई रूट पर भी ई-बस चल सकती हैं। हालांकि पहले भी इस रूट पर बसें चलाई गईं थीं, लेकिन यात्री कम होने के कारण बंद करनी पड़ीं।
छूट का फायदा
ई-बस संचालन प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि इस कार्ड में 10 प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान किया गया है। महिलाओं और विद्यार्थियों को अलग से और ज्यादा छूट प्रदान की जा सकती है। इसका फायदा उन्हें मिलेगा।