नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे की ओर से घोषित आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी बुकिंग शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली, शाहजहांपुर होते हुए पूर्वांचल और बिहार जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सबसे ज्यादा बुकिंग 10 से 18 नवंबर के बीच हो रही है।
दरअसल, इस बार 12 नवंबर को दिवाली है। इसी बीच गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा भी है। इससे पहले अक्तूबर में महानवमी और दशहरा है। 14 से 25 अक्तूबर के बीच अप-डाउन 10 ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण भी त्योहार स्पेशल ट्रेनों पर दबाव बढ़ रहा है। 19 से 26 अक्तूबर के बीच चार त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
टिकट और रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर
त्योहारों पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने जनरल, आरक्षित टिकट और रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में बरेली जंक्शन पर रोजाना 30-32 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।
ये ट्रेनें निरस्त
- 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 15 और 16 अक्तूबर।
- 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 15 और 16 अक्तूबर।
- 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 से 17 अक्तूबर।
- 05734/05733 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 14 और 16 अक्तूबर।
- 14673/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 15 से 25 अक्तूबर।
बरेली होकर गुजरने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनें
- 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
- 04678 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।
- 04677 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस दो से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
- 04530 बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस पांच से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार।
- 04529 बनारस-बठिंडा एक्सप्रेस छह से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है।