फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यात्रियों ने तोड़े नियम, रेलवे की भरी तिजोरी

Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ट्रेनों में चेकिंग करते शाहजहांपुर के टीटीई। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों में बेटिकट चलने व नियम तोड़ने वालों ने फरवरी में रेलवे की तिजोरी भरी। चेकिंग अभियान में 26.70 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 1060 लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पिछले महीने प्रयागराज में महाकुंभ मेला होने के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ रही। जनरल टिकट पर लोगों ने स्लीपर कोच में सफर किया। शाहजहांपुर के चेकिंग स्टाफ ने बिना टिकट समेत अन्य नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। मुख्य टिकट निरीक्षक व नरमू नेता नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर फरवरी में चले अभियान में 5163 यात्रियों से 26 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।
1060 यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर उनसे आठ लाख 40 हजार जुर्माना लिया गया। अनियमित 2870 यात्रियों से 13 लाख 25 हजार, गंदगी फैलाने वाले 35 यात्रियों से छह हजार, शेष राशि अन्य मदों में वसूल की गई। टीटीई वीरेंद्र मौर्य ने 260 यात्रियों से एक लाख 43 हजार व टीटीई सुनील मिश्रा ने 214 यात्रियों से एक लाख तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें