फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डरे-सहमे थाने से निकले पन्नालाल, जवाब देने के बजाय जोड़े हाथ

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) के सीनियर अकाउंटेंट पन्ना लाल धवन को पुलिस ने चित्रकूट से बरामद कर लिया। देर रात को वह कोतवाली से बाहर निकले तो काफी डरे-सहमे दिखे। उन्होंने सवालों के जवाब देने के बजाय हाथ जोड़ लिए। एक दिन पहले आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी आरसीएल कंपनी के सीनियर अकांउटेंट पन्नालाल धवन की पत्नी नीता धवन ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 14 जनवरी की सुबह आठ बजे साथी कर्मचारी ने कॉल की थी। पन्नालाल मैनपुरी निवासी कंपनी के एमडी मनोज यादव द्वारा प्लांट पर बुलाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक वह नहीं लौटे।
बृहस्पतिवार को उनके परिचित ने सुबह आठ बजे साउथ सिटी के गेट पर पन्नालाल के गाड़ी में बैठकर जाने के बारे में बताया। 16 जनवरी को नीता ने एमडी पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने पन्ना लाल को चित्रकूट के होटल से बरामद होना दिखाया। उनके बयान होने के बाद देर रात पन्ना लाल व उनकी पत्नी नीता धवन चौक कोतवाली से बाहर आईं तो काफी डरी और सहमी नजर आईं। पन्नालाल ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। जबकि एक दिन पहले आरोप लगाने वाली नीता ने भी चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

-
छेड़खानी प्रकरण : प्रकरण में पुलिस का टाल-मटोल रवैया
राज कॉरपोरेशन के एमडी पर अश्लील फिल्म भेजने का आरोप लगाने वाली युवती को बयान कराने के लिए पुलिस अभी तक तैयार नहीं कर पाई है। प्रकरण में पुलिस अब टालमटोल वाला रवैया अपनाने लगी है। मोबाइल से लोकेशन निकालने वाली पुलिस युवती लखनऊ है या अपने गृह जनपद? यह तक पता नहीं लगा सकी है।
28 दिसंबर को पीड़िता ने कांट थाने में एसपी के आदेश पर एमडी मनोज यादव व उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि एमडी ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म भेजी, साथ ही बहाने से कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे नोटिस देकर चिकित्सीय परीक्षण तो करा दिया, लेकिन बयान कराने में कांट पुलिस कोई तेजी नहीं दिखा रही है। पुलिस मात्र वाट्सएप व रजिस्ट्री के जरिये नोटिस भेजकर कागजी कार्रवाई कर मामले को ठंडा होने का इंतजार कर रही है। मोबाइल नंबर के जरिये बड़े केस खोलने वाली पुलिस उसकी लोकेशन तक नहीं तलाश पा रही है।
-
मैनपुरी गई थी पुलिस की टीम, एमडी नहीं मिला
-महिला अपराधों को लेकर तेजी दिखाने वाली पुलिस बड़े लोगों से जुड़ा मामला होने के कारण सुस्त पड़ी है। प्रकरण में पुलिस की टीम विवेचना के सिलसिले में मैनपुरी गई थी। विवेचक के अनुसार, टीम ने एमडी के घर और ऑफिस में जाकर पूछताछ की। पूछा कि युवती यहां कभी आई या नहीं? कर्मियों ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया। पुलिस टीम की मुलाकात एमडी से भी नहीं होने का बताया है।
विज्ञापन


-पीड़िता को बुलाने को नोटिस भेजा गया था, साथ ही पुलिस की एक टीम मैनपुरी तक गई थी। वहां पुलिस को एमडी नहीं मिला है। मामले की विवेचना चल रही है।
प्रयांक जैन, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें