फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में नहीं बदल सकी ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन

विज्ञापन
निगोही के नगर पंचायत कार्यालय परिसर की पानी टंकी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। पांच साल पहले स्थापित निगोही में ओवरहेड टैंक की स्थापना कराई गई थी। पाइपलाइन डालकर लोगों को कनेक्शन भी बांट दिए गए लेकिन जब जलापूर्ति शुरू की गई तो पाइपलाइन दगा दे गई। इसके बाद पिछले पांच साल से पाइपलाइन न बदले जाने के कारण पानी की आपूर्ति दोबारा नहीं हो सकी। खराब पाइपलाइन डालने पर न कोई कार्रवाई हुई और न अब तक उसे दोबारा ठीक कराया जा सका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत निगोही में 2016-17 में 750 किलो लीटर की क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया था। 25 किलोमीटर की पाइपलाइन डालकर घर-घर तक पानी पहुंचाने की योजना थी। तब निगोही ग्राम पंचायत की प्रधान गीता वर्मा को ओवरहेड टैंक हैंडओवर कर दिया गया था। सब कुछ बनने के बाद जब पानी छोड़ा गया तो वितरण प्रणाली में लीकेज आ गया। विद्युत संयोजन में बाधा आने और मोटर खराब होने के बाद ओवरहेड टैंक का काम ठप हो गया।
इसके लिए दोबारा प्राक्कलन (इस्टीमेट) भेजा गया। इसके बाद ग्रामीण पेयजल योजना की रिट्रोफिटिंग कार्य के लिए 2020-21 में 392.21 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई। कागजों में काम चल रहा है लेकिन अब तक ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। राजीव प्रताप सिंह, वसीम खां, महेंद्र, गप्पू वर्मा ने बताया कि निगोही पेयजल व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। मानकविहीन पाइपलाइन डाली गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ मगर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिम्मेदारों पर कराएंगे कार्रवाई
आम जनता। से जुड़ा यह बड़ा मुद्दा है। अधिकारियों से बातचीत कर पाइपलाइन को ठीक कराया जाएगा। किसी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -सलोना कुशवाहा, भाजपा विधायक तिलहर विधानसभा।
जल्द ठीक होगी पाइपलाइन
निगोही को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर इस ओवरहेड टैंक के संचालन का जिम्मा जल निगम का है। बहुत जल्द ध्वस्त पाइपलाइन का जीर्णोद्धार कर पेयजल उपलब्ध कराया जायगा। जांच के लिए जेई को भेजा है। -शनि सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें