फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीआरसी पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के बीआरसी केंद्र पर सम्मानित किए गए बच्चे। स्रोत ​शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बीआरसी केंद्र में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, अमिताभ सिंह ने निपुण बच्चों हनी पटेल, संतोषी, आर्य, यशराज आदि को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल पुवायां प्रथम के बच्चों और शिक्षकों की ओर से तैयार दीवार पत्रिका का विमोचन किया। एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी, ममता शुक्ला, अकादमिक रिसोर्स पर्सन लालमन, विजय कुमार और रामवीर ने आंगनबाड़ी ट्रेनिंग मैनुअल, एनबीटी बुक्स तथा आंगनबाड़ी गतिविधियों पर चर्चा की। बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक विनोद कश्यप, पारुल अग्रवाल, हिमानी, अनुराधा, रोली गुप्ता, यज्ञ सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अमिता शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

उधर, गांव चकऊदन के पीएम श्री संविलयन विद्यालय में मां-बेटी अभिभावक मेला का आयोजन किया गया। बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने मेले का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह ने सभी का स्वागत किया गया। अतिथियों और अभिभावकों ने छात्र छात्राओं के लगा स्टॉल देखे। छात्रा प्रिया और दिव्या को उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए सम्मानित किया गया। संचालन अनुदेशक देवेंद्र कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें