तिलहर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाया गया। आवेदनकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
भर्ती अधिकारी विनोद चंद्र रुमेला एवं आशीष पांडे ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए यहां आवेदनकर्ताओं को बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक में रोजगार लेने के लिए भारी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंच गए और आवेदन करने को लेकर उनमें धक्का-मुक्की हुई।
अफरातफरी के माहौल में भर्ती करने आए अधिकारियों ने युवाओं की लंबाई नाप कर सभागार का गेट बंद कर लिया। बाहर खड़े युवाओं ने हंगामा करते हुए दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। युवाओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए कंपनी ने कोई व्यवस्था नहीं की थी।