फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से होने वाली है। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बताया जाता है कि इस बार ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की वजह से यह समस्या सामने आई है। इसका विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो गई हैं। 31 मार्च को छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल भी वितरित करना है, लेकिन यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में विद्यालयों के 300 से 400 बच्चों की परीक्षाओं का दारोमदार अकेले विद्यालय हेड, शिक्षामित्र व अनुदेशकों पर आ गया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य ने बताया कि जिले में 2295 प्राइमरी स्कूल है, उनमें 2800 शिक्षामित्रों की तैनाती है।
इसी तरह से जूनियर हाईस्कूलों की संख्या 850 है, जिनमें 3000 अनुदेशक तैनात हैं। लेकिन अभी भी करीब 150 जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं, जहां पर एक भी अनुदेशक नहीं है। इसके बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा में स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है तथा शिक्षामित्रों व अनुदेशकों पर परिषदीय परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से सुझाव लेना चाहिए था। पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी ही ड्यूटी तय करते थे, तब इस तरह की समस्या पैदा नहीं होती थीं। समस्या का समाधान कराने के लिए संगठन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बीएसए से मिलेगा।
बीएसए ने आदेशों का पालन करने के दिए निर्देश
बीएसए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों से अध्यापकों की ड्यूटी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई है। बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए सभी नामित कक्ष निरीक्षकों को समय से परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना है।
परिषदीय विद्यालयों में 22 से 26 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं शिक्षामित्र व अनुदेशक को करानी हैं। बताया कि जिन विद्यालयों में सभी अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है, उन विद्यालयों में अन्य विद्यालयों से अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक को सम्बद्ध कर परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें