फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अक्तूबर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके असर से रात से सुबह तक सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। वायुदाब में गिरावट के चलते मंगलवार को हल्के बादल रहने के साथ तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई।
उन्होंने बताया कि उत्तरी हवा चल रही है और वायुदाब पांच मिलीबार कम हुआ है। आर्द्रता 52 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी भी कम हुई है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें