फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इग्नू में प्रवेश के लिए 31 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में पारंपरिक और नवीन रोजगारपरक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी-2025 सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट (ignou.ac.in) पर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र शाहजहांपुर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के तहत कार्य करता है। इनमें बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स, बीबीए, हिंदी, अंग्रेजी, लोक प्रशासन, ग्रामीण विकास, अर्थशास्त्र और शिक्षा शास्त्र में स्नातकोत्तर और विभिन्न प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। अभ्यर्थी घर बैठे और नौकरी करने के साथ भी इग्नू से पढ़ाई कर सकते हैं।

जरूरी होंगे ये दस्तावेज

-स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर। शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र और अंक तालिका। अनुभव प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)। श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए)। आधार कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें