फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 155 रन से गोपी इलेवन ने हासिल की शानदार जीत

Thu, 09 Jan 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर दिग्गज भाजपा नेता स्वर्गीय निर्भय चंद्र सेठ ‘जापान बाबू’ की पुण्य स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को गोपी इलेवन बनाम चौधरी अकादमी के बीच मैच खेला गया। गोपी इलेवन ने 20 ओवर में कुल 281 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी अकादमी नौ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। इस तरह गोपी इलेवन ने 155 रन से शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच हारून को घोषित किया गया। उन्होंने गोपी इलेवन के लिए 45 गेदों पर छह चौके व आठ छक्के मारकर कुल 107 रन बनाए। मैच के दौरान दर्शक रजनीश पाल को बाउंड्री के बाहर कैच लपकने पर पांच सौ रुपये का इनाम दिया गया। मैच का प्रारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने टॉस के साथ करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें