पुवायां के सुनारा बुजुर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ्प्रांशु
पुवायां। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से कई लाभ होंगे। सबसे बड़ा तो यह कि इससे चुनावी खर्च बेहद कम हो जाएगा और बची राशि से विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकेंगे।
प्रांशुदत्त रविवार शाम गांव सुनारा बुजुर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वर्तमान में देश की सरकार चाहती है कि एक देश में एक चुनाव हो। इस कारण सरकार ने योजना बनाई है कि कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बैनर के बिना लोगों के बीच जाएं और लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ बताएं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियों ने एक योजना बना रखी है कि सरकार जो निर्णय ले, उसका विरोध करना है। उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि सरकार के निर्णय जनता की भलाई के लिए होते हैं। पहले की सरकारों से मिलने वाले सौ रुपये में केवल 20 रुपये ही जनता तक पहुंच पाते थे, अब पूरी राशि लाभार्थी के बैंक खातों में पहुंचती है।
उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद प्रांशुदत्त द्विवेदी प्रधान मीरा देवी के आवास और पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल भी पहुंचे। इस मौके पर विनायक अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, सुनारा बुजुर्ग की प्रधान मीरा देवी के पति विमलेश पांडे, विकास पांडे, मोहित श्रीवास्तव, अंकित भदौरिया, आदित्य सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।