फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक बहुमंजिला पार्किंग नहीं हो पाई शुरू, दूसरे का 13 करोड़ बजट जारी

Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हनुमत धाम ​स्थित बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से हनुमतधाम के पास बहुमंजिला पार्किंग करीब एक साल से बनकर तैयार खड़ी है। अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम ने शहीदद्वार में दूसरी बहुमंजिला पार्किंग बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए शासन की ओर से 13 करोड़ बजट की स्वीकृति मिल गई है, जबकि पहले से बनी पार्किंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हनुमत धाम के पास बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण कार्य सीएंडडीएस उप्र जल निगम की ओर से करवाया गया। वर्ष 2024 की शुरुआत में इसका काम पूरा हो गया। सीएंडडीएस ने इसको नगर निगम को सुपुर्द कर दिया है। अभी तक पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसको शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के लिए 5.669 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसका उद्देश्य था कि क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन इसके बनने से लोगों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है।

दूसरी पार्किंग को बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू
नगर निगम की ओर से शहीदद्वार में बहुमंजिला पार्किंग के लिए भूमि का चयन किया है। इसके लिए लिए शासन की ओर से 13 करोड़ से अधिक का बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पार्किंग स्थल तो बन रहे हैं, लेकिन लोगों को पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है। लोग बाजार में सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन-
हनुमतधाम के पास बनी बहुमंजिला पार्किंग की निविदा प्रक्रिया शुरू करके जल्द ही इसको संचालित कराया जाएगा। शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहीदद्वार में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की स्वीकृति मिल गई है। लोगों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें