फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 32 नामों की सूची लखनऊ भेजी, बेहतर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कृभको के मैदान पर ट्राॅयल देने के लिए खड़े प्रतिभागी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉयल के लिए 32 खिलाड़ियों की सूची बनाई गई। पूर्व रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह देकर फाइनल रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में सोमवार को भी क्रिकेट ट्रॉयल का आयोजन किया। अंडर-19 में आकर्षित वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने एक मैच में 50 रन बनाए और नाबाद रहे। दूसरे मैच में 45 रन की पारी खेली। रामगोपाल और अभिनव ने अच्छे बल्लेबाजी की। तेज गेंदबाजी में रनजीत सिंह और दिव्या विभु ने तेज गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाजी में प्रतीक यादव और प्रतीक कुमार को सराहा गया। इसी तरह अंडर-16 में स्पिन गेंदबाजी में अनिकेत और सूरज सैनी, तेज गेंदबाजी में सत्येंद्र, माही पटेल और नितिन, बल्लेबाजी में दीपांशु, सामित दास, नीतीश कुशवाहा का प्रदर्शन बेहतर रहा। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि दोनों वर्गों के लिए 16-16 खिलाड़ियों की टीम बनाकर लखनऊ भेजी गई। वहां प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें