शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगनान के रहने वाला रंजीत कश्यप आठ दिन पहले ही फैक्टरी में काम करने पहुंचा था। हादसे के बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने युवक के शव की शिनाख्त की है।
हापुड़ की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में शाहजहांपुर के एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में पहले दस लोगों की मौत की बात सामने आई थी। ऐसे में शाहजहांपुर के 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगनान के रहने वाले रंजीत कश्यप (22) के घायल होने की सूचना पिता रामपाल को रविवार शाम मिली थी। वह और उनका बेटा अहिबरन हापुड़ पहुंचे और कई अस्पतालों में बेटे की तलाश में भटकते रहे। इसके बाद मोर्चरी पहुंचे जहां अपने बेटे के शव की शिनाख्त की। रामपाल ने बताया कि उसका बेटा आठ दिन पहले ही फैक्टरी में काम करने गया था।