गांव लुहिची निवासी राजाराम का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
बंडा। गांव लुहिची निवासी राजाराम की शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजाराम शनिवार शाम को गांव के रामकुमार के साथ किसी काम से गांव कमालपुर गए थे। रात लगभग नौ बजे राजाराम वर्मा बाइक से अकेले वापस घर जा रहे थे। गांव कमालपुर से निकलते ही उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक राजामरा घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
गांव कमलापुर से पहले ही राजाराम का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। राजाराम की मौत से पत्नी सुनीता देवी, पुत्री शिवानी, शोभा, पुत्र उपकार वर्मा का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवार के लोग कोई शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।