फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला : मारीच की मदद से सीता का हरण कर ले गया रावण

विज्ञापन
​खिरनीबाग रामलीला में श्रीराम के शबरी के जूठे बेर खाने के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट की रामलीला में शुक्रवार को मारीच की मदद से अहंकारी रावण के सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में सीताहरण के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जटायु उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा की नाक काटे जाने और खर-दूषण व त्रिशिरा के वध से क्रोधित रावण ने मामा मारीच के साथ मिलकर सीता हरण की योजना बनाई। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर राम को कुटिया से दूर ले गया। इसके बाद साधु का वेश धारण कर रावण ने माता सीता का हरण कर लिया।
उन्हें लंका ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उनके पंख काट दिए। रावण के किरदार में निर्देशक अंकित सक्सेना ने छाप छोड़ी। मंचन में हनुमान जी की श्रीराम से भेंट, बाली वध का मंचन भी किया गया। इससे पहले सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, सुरक्षा पर्यवेक्षक राममोहन अग्निहोत्री ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर मंचन का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन



बाली वध के बाद सुग्रीव ने वानर सेना को सीता की खोज में भेजा

शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला में शबरी भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता की खोज की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। वानर सेना के साथ आए नौ फुट के गोरिल्ला ने भी अपने करतबों से लोगाें को खूब गुदगुदाया।

शुक्रवार को नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि सीता जी की खोज करते हुए श्रीराम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंचे। शबरी ने उन्हें मीठे बेर खिलाए और ऋष्यमूक पर्वत पर रहने वाले सुग्रीव के बारे में बताया। श्रीराम-लक्ष्मण पर्वत की ओर रवाना हुए। वहां हनुमान से उनकी भेंट हुई।
हनुमान जी ने राम और सुग्रीव की मित्रता कराई। सुग्रीव की व्यथा जानने के बाद राम ने उन्हें राज्य और पत्नी वापस दिलाने का वचन दिया। इसके बाद बाली वध की लीला का मंचन और सुग्रीव को उनका राज्य वापसी का मंचन हुआ। उसके बाद हनुमान-अंगद के नेतृत्व में वानर सेना को चारों दिशाओं में सीता की खोज के लिए भेजा।

मंचन में राम की भूमिका सचिन, लक्ष्मण की अर्चित, हनुमान की अनिल शर्मा, जामवंत की वेद प्रकाश, अंगद की अग्रीम, शबरी की विनीत व सुग्रीव और बाली की भूमिका मनोज ने निभाई। संवाद

खिरनीबाग रामलीला में श्रीराम के शबरी के जूठे बेर खाने के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें