फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, भूमि कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। राजस्व वसूली को लेकर सदर नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कांट और जमुनिया दौलतपुर क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बकायेदारों को जल्द बकाया धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दो खातों में भूमि कुर्की की कार्रवाई से संबंधित प्रकरण आवश्यक आदेश के लिए नायब तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि अन्य बकायेदारों को निर्धारित समय में धनराशि जमा करने की हिदायत दी गई है। बकायेदारों ने समय से भुगतान का आश्वासन दिया। इस दौरान जमुनिया ग्रामीण बैंक के मैनेजर अंकित द्विवेदी, विजय गौतम और राजस्व टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें