फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ नौ से, वॉच टावर और कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ एस्टेट स्थित श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। मैदान पर मेला सजने लगा है। मेले में भीड़ पर निगाह बनाए रखने के लिए पांच वॉच टावर और 20 कैमरों से निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन से भी निगहबानी होगी। आयोजकों के अनुसार, दस अक्तूबर से रामलीला का मंचन और 21 को रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्डनेंस क्लब में हुई बैठक में मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफोडे ने बताया कि नौ अक्तूबर को श्री गणेश पूजन होगा। दस से रामलीला मंचन समिति के कलाकार मंचन शुरू करेंगे। मंचन प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक होगा। इसके सीधे प्रसारण के साथ ही दो बड़े एलईडी वाल्स भी लगाए जाएंगे।
21 अक्तूबर को रावण वध के बाद रावध, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। 22 अक्तूबर को साढ़े तीन बजे शोभायात्रा व रात आठ बजे भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाएगा। 30 अक्तूबर को रात दस बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए निर्माणी की सुरक्षा टीम के साथ ही पुलिस, होमगार्ड आदि के कैंप लगाए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए जाएंगे। बताया कि पूरे मैदान में किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। समिति की ओर से तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जो आवासीय स्थान पर नहीं होगी। इस मौके पर एसएसओ एम सिवसंकर, अपर महासचिव मदन मोहन त्रिपाठी, सचिव बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें