तिलहर प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राम लखन कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र को शिकायती पत्र दिया। इसमें नगर में श्री गणेश बैंड के नाम से वितरित किए जा रहे व्यापारिक प्रचार कार्ड पर भगवान गणेश की तस्वीर और नाम अंकित होने की शिकायत की है।
राम लखन कुशवाहा ने कहा कि व्यापारिक प्रचार के लिए हिंदू देवी-देवताओं के नाम और चित्रों का इस तरह इस्तेमाल किए जाने से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद