निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) में सोमवार को नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में नाइटराइडर्स की टीम ने किंग्स इलेवन को 48 रन से हरा दिया।
किंग्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। नाइट राइडर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 173 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अरहम खां ने 57 रन बनाए। इसी टीम के बाबू और रवि ने भी 29-29 रन जोड़े।
बाद में किंग्स इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नाइटराइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए अरहम खां को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां, असद अंसारी, सर्वेश राठौर, शाहिद हुसैन, परवेज खान, मुनव्वर खां, अमित राठौर, अरशद खां आदि मौजूद रहे।
टाइगर को हराकर होंडा क्लब जैन पहुंचा फाइनल में
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्ट्स की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान पर चल रहे चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को होंडा क्लब और जैन टाइगर के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें होंडा क्लब ने जैन टाइगर को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर होंडा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 बनाए। शेरू ने 38 बनाए। जैन टाइगर के गेंदबाज अमोध, सत्यम, आमिर, असीम ने दो-दो विकेट लिए।
जैन टाइगर लक्ष्य का पीछा करते हुए 88 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें फराज ने 30 रन बनाए। होंडा क्लब के गेंदबाज निजाकत ने तीन, अनुज ने दो, गौरव ने दो विकेट लिए। होंडा क्लब ने 18 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच नजाकत को चुना गया। अंपायर देव और रिजवान रहे। स्कोरर की भूमिका में नईम और मयूर रहे। संवाद
जीएफ कॉलेज मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: संस्था- फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदाधिकारी।