फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब 12 से शुरू होगी स्काउट गाइड की जनपदीय रैली

Tue, 10 Dec 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्काउट गाइड की जनपदीय रैली की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अब यह आयोजन 12 व 13 दिसंबर को होगा, जो पूर्व में दस से 11 दिसंबर तक प्रस्तावित था।
विज्ञापन

मुमुक्षु आश्रम स्थित स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जनपद की सभी तहसीलों से रैली में आने वाले स्काउट व गाइड के ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है। तहसील जलालाबाद, कलान व तिलहर के स्काउट को जनता इंटर कॉलेज, तहसील सदर व पुवायां के स्काउट को देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में रुकवाया जाएगा। तहसील जलालाबाद, कलान व तिलहर के गाइड को डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर तथा सदर व पुवायां के गाइड क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में ठहरेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीएसए की तरफ से करवाई जाएगी।
-
16 से 18 दिसंबर तक होगी मंडलीय रैली
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जनपदीय रैली के बाद मंडलीय रैली का आयोजन की जिम्मेदारी भी शाहजहांपुर को मिली है। 16 से 18 दिसंबर तक स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज में ही मंडलीय रैली होगी, जिसमें अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें