फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल पर मत्था टेककर शुभ मुहूर्त में प्रत्याशी कराएंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी दलों ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। 21 जनवरी से नामांकन भी शुरू हो गए हैं। अभी तक किसी ने नामांकन नहीं कराया है लेकिन सोमवार से नामांकन की रफ्तार तेज हो जाएगी। अधिकतर प्रत्याशी पंडितों की सलाह के मुताबिक शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन कराएंगे। नामांकन के लिए कई प्रत्याशी 25 और 27 जनवरी की तारीख मुहूर्त के लिहाज से शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेश खन्ना मंगलवार, तनवीर आज कराएंगे नामांकन
नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना मंगलवार को अपना नामांकन कराएंगे। सुरेश खन्ना मंगलवार को हनुमत धाम स्थित बाबा बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं तनवीर खां हरदोई के शाहबाद में टुरमुखी शरीफ के गद्दीनशीन सैयद हैदर मियां की अनुमति से सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो सभी दिन अच्छे हैं। पीर मुर्शीद की इजाजत से सोमवार को पर्चा दाखिल करेगें। बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्र भी मंगलवार को नामांकन करा सकते हैं।
मुहूर्त के मुताबिक कराएंगे नामांकन
पुवायां विधानसभा से बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बताया कि वह 25 जनवरी को नामांकन कराने की तैयारी में है।सोमवार को मुहूर्त निकलवाएंगे, इसके बाद नामांकन पर फैसला करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमारी के पति संजीव कुमार ने बताया कि रविवार शाम को पंडित के पास जाकर मुहूर्त की जानकारी करेंगे। सोमवार या मंगलवार को नामांकन कराएंगे। सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल की ओर से फोन पर सपा के पुवायां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री ने बताया कि 24 जनवरी का मुहूर्त निकला है, लेकिन अभी कागज नहीं बन सके हैं। अगर कागज बन गए तो सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर देंगे। नहीं तो फिर से मुहूर्त निकलवाएंगे। भाजपा प्रत्याशी चेतराम के प्रतिनिधि पुनीत शर्मा ने बताया कि पंडित जी से मुहूर्त निकलवाया है। 25 जनवरी को 12 बजे से दो बजे के बीच नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मस्थल पर मत्था टेककर कराएंगे नामांकन
जलालाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरि प्रकाश वर्मा 27 जनवरी को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। बताया कि टिकट घोषित होते ही पटना देवकली के भगवान शिव और भगवान परशुराम का आशीर्वाद ले चुके है। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य 25 जनवरी को अपना नामांकन कराएंगे। कोई मुहूर्त नहीं है बस बजरंगबली का आशीर्वाद और जनता का स्नेह सदैव उनके साथ रहा है। गांव तिकोला स्थित मां काली के मंदिर पर मत्था टेकने के बाद नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। आप प्रत्याशी संतराम सिंह चौहान के मुताबिक वह कोविड नियमों का पालन करते हुए 25 जनवरी को नामांकन कराएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कौर सभी दिन शुभ मानती हैं। वह 24 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद नामांकन कराएंगी। बसपा प्रत्याशी अनिरुद्घ यादव वह बालाजी महाराज के दर्शन को आएं है। सोमवार को बिहारी जी के दर्शन कर आएंगे तब तारीख छंटवाकर नामांकन कराएंगे। वहीं कटरा विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी राजेश यादव और कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा सोमवार को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें