फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा में डूबे किशोर समेत चारों लोगों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
खुदागंज में रोते हुए विकास के परिजन। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर साेमवार को तड़के गंगास्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में डूबे नगर के एक किशोर समेत चारों लोगों का 24 घंटे बाद मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, वहां के जिला प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट के जरिये गंगा में डूबे लोगों की खोज का अभियान मंगलवार को भी दिनभर जारी रखा।
विज्ञापन

मोहल्ला नयागंज और हनुमान गली के करीब दस लोगों का एक जत्था रविवार को फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट से जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने गया था। इनमें नयागंज निवासी योगेश, उसके चाचा विकास, चचेरे चाचा कमल और अर्जुन भी शामिल थे। सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक-एक करके चारों लोग गंगा की तेज धारा में बहकर डूब गए। साथ गए विकास के परिवार के अवनीश ने हादसे की सूचना घरवालों को दी तो इन सभी के घरों में कोहराम मच गया।
डूबे लोगों के परिवार वाले बदहवास हालत में फर्रुखाबाद रवाना हो गए और अभी वहीं मौजूद हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह भी एनडीआरएफ की टीम ने गंगा की धारा में करीब 40 से 50 किमी तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गंगा में डूबे अर्जुन के पिता का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

घर में वही अकेला कमाने वाला सदस्य है। गंगा में लापता हुए तीन अन्य युवकों के परिवार की माली हालत भी बेहद कमजोर है। उनके घरों में मंगलवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आसपास के लोग और रिश्तेदार घर पहुंचकर परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें