शाहजहांपुर। चौक कोतवाली की साउथ सिटी काॅलोनी में संदिग्ध रूप से घरों में घुसकर लोगों से रंगदारी मांग कर धमकाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शनिवार को दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में आवासों में घुसकर रुपये मांग रहे थे। वे महेश सिंह और प्रीति सिंह के घर में घुसे और रुपये न देने पर देख लेने की धमकी दी। काॅलोनी की सुरक्षा गार्डों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। उन्हें चौकी अजीजगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बड़ी संख्या में काॅलोनी के लोग चौकी पहुंचे और दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कॉलोनी वालों ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है। संवाद