फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: औरंगाबाद में चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलने से नौ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद निवासी इस्माइल ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के लोग उनसे खुन्नस मानते हैं। आरोपी पहले भी कई बार गाली-गलौज कर चुके हैं। दो अगस्त को गांव के ही सबील, सकील, सगीर, फरकान, एहसान, सहीम, अरस्तून, वसीम रजा, सद्दाम, मेहराब, गुलशन, परवेज, अरशद, तालिब एकजुट होकर आए और उसे लाठी, डंडा और बांका प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।
शोर सुनकर बचाने आए कलीम, मिकाईल, बजहुल कयूम, अलाउल को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। मारपीट होते देख गांव के तमाम लोग मौके पर आए और आरोपियों को ललकारा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से सबील अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव में चौराहे पर खड़े थे। इस बीच गांव के बजहुल अली, शमसुल अली, कयूम, इरफान अली, अताहुल अली, नईम, जईम, आसिफ, फरमान ने आकर लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बचाने आए मेहराब अली और गुलशन को भी काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने आए और पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें