फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ जोड़ों में समझौता कराकर भेजा घर

विज्ञापन
शाहजहांपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता कराए जाने के बाद मौजूद वैवाहिक जोड़े। संस्था
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 37206 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। इसमें फौजदारी, पारिवारिक, बैंक आदि से संबंधित कुल 37206 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नौ वैवाहिक जोड़ों के बीच चल रहे विवाद में सुलह-समझौता कराया गया और सभी को राजी-खुशी घर भेज दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानुदेव शर्मा ने किया। उन्होंने बैंकों की ओर से लगाए गए पंडालों में पहुंचकर बैंक अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, कार्यरत दीवानी व फौजदारी न्यायालयों ने कुल 20686 वादों का निस्तारण कराया। 2,58,63,474 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बैंकों के 830 एनपीए प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर 5,64,88,834 रुपये ऋण खातों का समझौता हुआ। राजस्व विभाग की ओर से 12212 वादों का निस्तारण कराया गया। पुलिस चालान के 3462 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 50 वाद निस्तारित कराए गए। इसके साथ ही मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के निस्तारित वादों में प्रतिकर दिलाने का आदेश दिए गए। स्थायी लोक अदालत में नौ वादों और उपभोक्ता फोरम के चार वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रूपेश रंजन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी अरविंद्र राय, अपर जिला जज अखिलेश कुमार पाठक, अपर जिला जज आलोक कुमार शुक्ला, अपर जिला जज सुदीप कुमार जायसवाल, अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह प्रथम, अनुराधा के साथ ही बैंक अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें