फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को रफ्तार देंगे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक

विज्ञापन
ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया। जनपद में पहली बार कमल खिलने से भाजपा नेताओं का मनोबल बढ़ गया है। जनता के वोट रूपी कर्ज को नवनिर्वाचित विधायकों ने जनता के हितों के लिए विकास कार्यों के जरिये चुकाने का दावा किया है। सभी बोले कि मूलभूत सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले से तेज गति से कराएंगे विकास कार्य
शहर की जनता के लिए पहले भी तत्पर रहता था। नगर सीट की देवतुल्य जनता ने उन्हें नौवीं बार सेवा का मौका दिया। उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विकास के कार्य पहले से ज्यादा तेज कराएंगे। यही प्रयास है कि जनपद के लोगों को अच्छी सुविधाएं दी जा सकें। विकास कार्यों की लंबी सूची है। जिसे इस बार कराकर जनता को समर्पित करेंगे। - सुरेश कुमार खन्ना, विधायक नगर।
अंडर पास बनवाने समेत कई विकास कार्य कराएंगे
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल खंड पर मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 51 सी के बंद होने से निगोही, इनायतपुर, रुद्रपुर, खिरिया, हरकिशनपुर, घटुई के हजारों लोगों को दिक्कत होती है। प्रमुखता के आधार पर निगोही में अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों को गड्ढामुक्त व चौड़ीकरण का कार्य कराएंगे। निगोही नगर पंचायत में होने वाली अवैध वसूली भी बंद कराई जाएगी। - सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं का दिलाएंगे
-ददरौल की जनता ने दोबारा से चुनाव में विजय दिया। उसके लिए जनता का कर्जदार हूं। इस ऋण को विकास कार्य कराकर चुकाएंगे। पिछले कार्यकाल में कुछ विकास कार्य छूट गए थे। उस पर काम कराना ही हमारी प्राथमिकता होगी। उनकी जीत जनता को समर्पित हैं। इसलिए वोटरों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को दिलाएंगे। - मानवेंद्र सिंह, विधायक-ददरौल
कोलाघाट पुल सही कराने के साथ सड़कों का जाल बिछाएंगे
-पिछले वर्षों में जलालाबाद की जनता के हितों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा कोलाघाट पुल के धंस चुके पिलर को सही कराने का है। जनता ने कमल खिलाकर हमें मौका दिया। इसलिए, कोलाघाट पुल को सही कराकर आवागमन के मार्ग को बेहतर बनाया जाएगा। सड़कों का जाल बिछाने के साथ जनहित के कार्यों को कराने का प्रयास किया जाएगा। - हरिप्रकाश वर्मा, विधायक-जलालाबाद
भैंसी नदी का पुल, बस अड्डा प्राथमिकता
खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी का पुल बनवाना, पुवायां में बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, खुटार और बंडा में बस स्टैंड बनवाना प्राथमिकता है। छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात और किसान हित में काम करेंगे। क्षेत्र की अन्य समस्याओं को मतदाताओं के सुझावों के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। घोषणापत्र और सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। - चेतराम, विधायक, पुवायां (सुरक्षित)

जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

चेतराम विधायक पुवायां- फोटो : POWAYAN

नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें