फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा कातिल: नमाज पढ़ रही महिला पर पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला, मौत, मृतका की बेटी पर बुरी नजर रखता था हत्यारा

Fri, 17 Jun 2022 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आरोपी दाऊद मृतका के घर कुरआन-ए-पाक पढ़ाने आता था। दो साल पहले दाऊद के अभद्रता करने पर फहीम ने घर में आने पर रोक लगा दी थी। तब से वह लगातार परिजन को परेशान करता था। दो दिन से उसकी हरकतें कुछ ज्यादा ही बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन
वारदात के बाद अस्त-व्यस्त पड़ा बिस्तर व पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती में शुक्रवार दोपहर नमाज पढ़ रही साइमा (45) की पड़ोसी दाऊद ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने मृतका की बेटी इल्मा को भी घायल कर दिया। सूचना पर एसपी एस. आनंद और एसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि फहीम अहमद की बेटी इल्मा को दाऊद कुरआन-ए-पाक पढ़ाने आता था। दो साल पहले दाऊद के अभद्रता करने पर फहीम ने घर में आने पर रोक लगा दी थी। तब से वह लगातार परिजन को परेशान करता था। दो दिन से उसकी हरकतें कुछ ज्यादा ही बढ़ गईं थीं। शुक्रवार को करीब तीन बजे दाऊद फहीम के घर में घुस आया। उस समय फहीम की पत्नी साइमा नमाज पढ़ रही थी। उसने साइमा पर गड़ासे से कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं पड़ोस के कमरे में मौजूद इल्मा पर भी उसने कई वार कर घायल कर दिया। इसके बाद दाऊद वहां से भाग गया। इल्मा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसपी एस. आनंद और एसपी सिटी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी एस. आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इल्मा पर दाऊद गलत नजर रखता था। एक दिन पहले भी उसका विवाद हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें