रोडवेज बस अड्डे पर महिला शाखा की पदाधिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी नेता राजेश पांडेय। स्रोत
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला इकाई का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला शाखा इकाई का गठन किया गया है। इसमें नीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बस अड्डे पर हुए कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय व गोला डिपो से आए क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद मिश्रा ने सर्वसम्मति से नामों की घोषणा की। इसमें नीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष, बबिता सिंह को शाखा मंत्री व अर्पिता वर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
रिचा अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष, गौरी शर्मा को संयुक्त मंत्री, मोहम्मदी अंसारी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सभी का फूलमाला देकर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने कहा कि महिलाकर्मी दिक्कत आने पर संगठन के पुरुष पदाधिकारियाें से सहयोग मांगती थी। अब महिला इकाई की अध्यक्ष-मंत्री ही उनकी आवाज को बुलंद करेंगी।
इस मौके पर प्रतिमा, नसीम बानो, पूनम देवी, स्वाति सिंह, रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, साहेबराम यादव, सुशील त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।