जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के लापता छात्र बदायूं निवासी नजीब अहमद की बरामदगी न होने के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू छात्र नजीब अहमद की प्रदेश और केंद्र सरकार अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे साफ जाहिर है कि शासन-प्रशासन चाहता ही नहीं है कि नजीब की बरामदगी हो। इससे पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कैफ हसन खां, इरफान, प्रिंस श्रीवास्तव, गुलशाद, राजन, दिलशाद, सलमान, शाहिद, शमशाद, नाजिम आदि शामिल रहे।