फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान हत्याकांड : दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के जहानाबाद खमरिया गांव निवासी सुनीत कश्यप की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ कर रही है। अभी भी पांच नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जहानाबाद खमरिया गांव निवासी सुनीत कश्यप को गांव के रहने वाले रामलड़ैते और उसके छह बेटों ने मिलकर पीटकर मार डाला था। उन्हें बचाने पहुंचे बड़े भाई जोधा को भी घायल कर दिया था। पुलिस ने भाई संतराम की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन थानों का पुलिस बल लगाया था। शनिवार सुबह कलान थाना पुलिस ने कटरी क्षेत्र से आरोपी दयाराम और उसके भाई कुंवरसेन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही अभी भी पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है
विज्ञापन

एसपी ग्रामिण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें