रिश्तेदार युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को अगवा कर किया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई में रहने वाले हत्या के आरोपी ने रिश्तेदार किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया। शाहजहांपुर के कांट थाना पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कांट के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में दूर के रिश्तेदार युवक निवासी जिला हरदोई का आना-जाना था। उनकी नाबालिग बेटी का नंबर पाकर युवक ने बातचीत शुरू कर दी। आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण करने पर नाबालिग मिलने पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपी को कमलनैनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिर आरोपी पर हरदोई जिले में हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।