फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिट्टी भरी बोरियां रख रोका नहर पटरी का कटान

Thu, 26 Dec 2024 08:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम गुलड़िया में कटी नहर पर लगाई गईं मिट्टी भरी बोरियां। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गुलड़िया गांव में कटी नहर पटरी की मरम्मत का काम बुधवार को होता रहा। सोमवार देर शाम पानी का बहाव रोके जाने से आगे की फसलें जलमग्न होने से बच गईं।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह गांव गुलड़िया के पास कलक्टरगंज वाली नहर की करीब दस फुट की लंबाई में पटरी पूरी तरह कट गई थी। तेज बहाव के साथ पानी का रुख इस गांव के खेतों की तरफ होने से ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों, मटर व आलू की फसल जलमग्न हो गईं। पटरी का काफी हिस्सा कट जाने से उसे तत्काल सही नहीं किया जा सका। सूचना देने के बाद भी पानी बंद न किए जाने से लगातार पानी खेतों में भरता रहा।
ग्रामीण खुशीराम व रघुवर आदि ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने पर देर शाम पानी का बहाव रुक सका। इससे और नुकसान होने से बच गया। बुधवार सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में कटान वाली जगह पर मिट्टी भरी बोरियां लगाने का काम शुरू किया गया।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें