फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 10 बड़े बकायेदारों को नगर निगम ने जारी किए नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संपत्ति कर जमा न करने वाले दस बड़े बकायेदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर एक करोड़ 81 लाख 23 हजार 347 रुपया बकाया है। नोटिस जारी होने पर बकायेदारों ने टैक्स जमा करना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक बकायेदार हरेराम ने 30,39,894 रुपया जमा कर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने 26 बकायेदारों की दुकानों को सील कर दिया था। शाम तक सभी दुकानदारों ने बकाया जमा कर दिया था। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 से संबंधित बकाया कर को मार्च माह के अंत तक जमा करा दें। इसके बाद बकाया कर पर 12 प्रतिशत ब्याज लगेगा। अभी जमा करने पर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दस बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक बकायेदार ने टैक्स जमा कर दिया है।
विज्ञापन



बकायेदारों की सूची
1. जमीर हसन खां- 44,20,532 रुपये
2. मैसर्स भारत मोटर्स ट्रेनिंग-21,53,184 रुपये
3. मैसर्स मयूरी फार्मेसी-18,79,142 रुपये
4. कमला हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर-15,50,931 रुपये
5. बृजेश चंद्र-13,06,534 रुपये
6. मैसर्स यूनीसैक्स जिम-10,57,018 रुपये
7. रीता देवी-9,49,430 रुपये
8. राशिद परवेज-9,11,167 रुपये
9. इंदू स्कैन-8,55,515 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें