फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क पर कीचड़ से परेशान गुरगवां के ग्रामीण

विज्ञापन
निगोही के गांव गुरगबां लिंक मार्ग हुआ दलदल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के गांव गुरगवां के तीन सौ से अधिक ग्रामीण कीचड़ से निकलने पर मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पीडब्लूडी लिंक मार्ग ठीक नहीं किया गया है। बरसात में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत मार्ग के किनारे स्थित शाहजहांपुर से 15 किमी दूरी पर बसा तीन हजार आबादी वाले गांव गुरगवां के रहने वाले लोगों की स्थिति बहुत बेबस है। तकरीबन ढाई दशक पहले पीडब्ल्यूडी ने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग से जोड़ने के लिए रीतिराम के मकान से गांव गुरगवां के बीच से होता हुआ पीलीभीत मार्ग के शिवाला तक डेढ़ किमी लिंक रोड का निर्माण कराया था।
इस लिंक मार्ग से होकर गांव भड़ेरी, इमलिया सहित आधा दर्जन गांव के लोगों का आवागमन रहता है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन के आमान परिवर्तन के लिए इस लिंक मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन रहा, जिससे पूरा मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जगह-जगह गड्ढे हो गए। गांव के गिरिधारी के मकान से लेकर बृजपाल के मकान तक तीन सौ मीटर दूरी की सड़क पूरी तरह दलदल में बदल गई है। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें