फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांसद ने हवाई अड्डा बनाने की उठाई मांग

Thu, 03 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्री को मांगपत्र सौंपते सांसद अरुण सागर। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर उनको एक पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने मांग की है कि उड़ान योजना के तहत शाहजहांपुर में एक हवाई अड्डा बनवाया जाए। एयरपोर्ट के निर्माण से आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा और इन जिलों का विकास भी होगा। सांसद अरुण सागर ने बताया कि भाजपा सरकार में तेजी से पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
36,200 करोड़ रुपये की लागत से 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इसका कुछ हिस्सा शाहजहांपुर से भी होकर गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि शाहजहांपुर में आपातकालीन उड़ान भरने और उतरने में मदद करने के लिए हवाई पट्टी भी बनाई जा रही है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत शहरों में उन्नत विमानन बुनियादी ढांचे और हवाई संपर्क के साथ योजना के दृष्टिकोण का पालन करते हुए आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। इस योजना का परिणाम है कि क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी में वृद्धि हुई है।
वर्ष 2014 में 74 परिचालन हवाई अड्डे थे। अब इसकी संख्या 141 हो गई है। सांसद अरुण सागर ने कहा कि विमानन मंत्री ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक भरोसा दिया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द शाहजहांपुर को एयरपोर्ट की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें