फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की हालत गंभीर

विज्ञापन
पुवायां में गांव टेहरी मोड़ पर बाइक और ई रिक्शा की टक्कर के बाद मौके पर पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गांव टेहरी निवासी 45 वर्षीय प्रमित कुमार गंभीर घायल हो गए। बाद में कुछ लोगों ने ई-रिक्शा पर मौजूद एक युवक को जमकर पीट दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एक चालक ई-रिक्शा में कोल्ड ड्रिंक लेकर पुवायां से बंडा की ओर जा रहा था। गांव टेहरी मोड़ के पास ई-रिक्शा प्रमित कुमार की बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा आगे की ओर से उठ गया।
चालक ई-रिक्शा को सीधा कराने के बाद मौके से भाग निकला। हादसे में प्रमित गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने ई-रिक्शा पर बैठे युवक को जमकर पीट दिया। जानकारी पाकर प्रमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्रमित की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें